बिहार बन्दी को लेकर रेलवे प्रशासन भी रहा सतर्क, स्टेशन पर की संयुक्त गश्ती
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
नागरिकता संशोधन अधिनियम एवम एनआरसी के विरोध में पूरे बिहार में प्रदर्शन को लेकर शनिवार को रेलवे प्रशासन काफी सतर्क रही, इस दरम्यान बिहार बंदी को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने स्टेशन परिसर में संयुक्त रूप से गश्त करती नज़र आयी.
आरपीएफ के इस्पेक्टर ओपी ठाकुर ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में घोड़ासहन सहित चौरदानो स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है. प्रदर्शन को लेकर कोई हिंसात्मक प्रदर्शन ना हो एवं परिचालन सामान्य रहे इस कारण हम लोग अलर्ट पर है. वही मौके पर घोड़ासहन जीआरपी के पोस्ट प्रभारी एवं उप निरीक्षक सुनील कुमार राय भी काफी सक्रिय थे।
विधि व्यवस्था को लेकर आरपीएफ के जवान विजय कुमार,अस्विनी कुमार, जितेन्द्र प्रसाद,जीआरपी के शंकर पासवान सहित दर्जनों जवान शामिल थे.वहीं स्थानीय थाने के द्वारा शहर में विधि व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी.साथ ही दंधिकारी की भी प्रतिनुयक्ति की गयी थी !!

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.