दिव्यांग संघ का राज्यस्तरीय खुला अधिवेशन में भाग लेने काफिला हुआ रवाना
राहुल कुमार, घोड़ासहन(पूर्वी चंपारण): पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय दिव्यांगजनो का खुला अधिवेशन में भाग लेने के रविवार को बिहार दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय जयसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग पटना के लिए रवाना हुए. जिले के सभी पंचायतों से दिव्यांग प्रतिनिधि को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सुबह में रवाना हुआ.
श्री जयसवाल ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के डॉक्टर शिवजी कुमार होंगे,इनके द्वारा पंचायत स्तर पर दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं एवं समस्याओं के बारे में अवगत कराया जाएगा,
संघ के संस्थापक श्री जायसवाल ने कहां की आगामी 3 दिसंबर को गांधी चौक मोतिहारी में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा दिव्यांग जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ काली पट्टी लगाकर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगे.साथ ही विश्व विकलांग दिवस का विरोध करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के जिला संयोजक मुकेश कुमार महतो, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला अध्यक्ष राजा शाह, जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह,उमेश गिरी रविंदर शर्मा,नीरज कुमार सतीश कुमार,खुर्शीद आलम राजू सिंह, रणजीत कुमार नागेश्वर सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.