Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रक्सौल एनयूजेआई के बैनर तले सोमवार को होगा श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

पत्रकार स्वर्गीय रामपुकार सिंह को दी जायेगी श्रद्धाजंलि


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण


फाइल फोटो 
रामगढ़वा के वरीय पत्रकार व एनयूजेआई के संरक्षक  रामपुकार सिंह के  निधन के पश्चात दिनांक 02 दिसम्बर सोमवार को 1 बजे दिन में  रामजानकी मंदिर परिसर रक्सौल के सभागार  में एक  श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी एनयूजेआई के अनुमंडल संयोजक पत्रकार बिपिन कुशवाहा ने दी। उन्होंने कहा  कि हर दिल अजीज पत्रकार रामपुकार सिंह के निधन से पत्रकारिता जगत में एक  अपूर्णीय क्षति हुई है।
इस श्रद्धाजंलि सभा मे शहर के पत्रकारों व साहित्यकारों के साथ साथ प्रबुद्धजन, विभिन्न संगठन के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, ब्यवसायी, जनप्रतिनिधि सहित अर्जुन भारतीय व वरीय लोग शिरकत करेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.