रामगढ़वा के लाल शत्रुंजय कुशवाहा ने सिविल जज की परीक्षा में मारी बाजी
![]() |
| शत्रुंजय कुशवाहा की प्रोफाइल तस्वीर |
एम० कुमार/रामगढ़वा/मोतिहारी।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिंया गांव निवासी एयर फोर्स एवं ओएनजीसी से सेवानिवृत्त पदाधिकारी बाबू लाल कुशवाहा के द्वितीय पुत्र शत्रुंजय कुशवाहा ने 30वें बिहार जुडिशियल सर्विस में सिविल जज की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने प्रखंड तथा चंपारण सहित बिहार प्रदेश का नाम रौशन किया। वही शनिवार की सुबह जैसे ही शत्रुंजय कुशवाहा ने उक्त रिजल्ट की सूचना अपने परिजनों को दी उस समय पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखा गया।
इसकी सूचना मिलने से जब आस-पड़ोस एवं गांव के लोगों को मिली तो सभी हर्षित हो गए। इस बाबत शत्रुन्जय कुशवाहा के परिजनों ने बताया की उसने 2017 में प्रथम बार सिविल जज की परीक्षा दी थी। उसमें कुछ कमी की वजह से रिजल्ट नहीं आया। तो पुनः दूसरी बार 2019 में उक्त परीक्षा दी और उसमें उत्तीर्ण हो गया।
इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने माता -पिता, बड़े भाई व परिवार के लोगों को दिया। उनके सिविल जज की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में पिता बाबू लाल कुशवाहा, माता बिजरानी देवी, बड़े भाई व एक्स आर्मी शत्रुदमन कुशवाहा उर्फ छोटू कुशवाहा, भैरव कुशवाहा, राज नाथ कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, नागेंद्र कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, बीरन कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा, राजकुमार तिवारी, नितेश कुमार सिंह, बब्लू कुमार,निरज कुमार, राम बाबू कुशवाहा तथा अजय गुप्ता सहित भलुवहिंया के इत्यादि लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.