Breaking News

पूर्वी चम्पारण : शीतलपुर गॉव में ठंड को लेकर सामाजिक कल्याण समिति द्बारा कम्बल हुआ वितरण

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के शीतलपुर गांव में सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में गरीबों को कडा़के  ठंड से बचाव के लिए बुधवार को निःशुल्क कम्बल का वितरण किया गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय क्षेत्र में बढ़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कुछ स्वयंसेवी संगठन आगे आ रहे है।इसी कड़ी में शीतलपुर के युवाओं की टीम ने गरीबों को ठंड से  बचाव के लिए निःशुल्क कम्बल का वितरण किया।

वही इस मौके पर टीम के सदस्य पनटोका मध्य विधालय शिक्षक मो.सैफुल्लाह ने कहा कि गरीब-शोषित व पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।जरूरतमन्दों के बीच समाज के साधन-संपन्न लोगों को आवश्यक वस्तुओं का निःस्वार्थपूर्ण वितरण करने चाहिए।इसके लिए उन्हें आगे आने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांव में गरीब व किसान ही निवास करते है,जिन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कड़े संघर्ष करने पड़ते है।

फलतः रोजी-रोजगार के अभाव में वे अपने परिवार की पर्याप्त जरूरतों को पूरा नही कर पाते।ऐसे समय में ठंड काफी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम का संकल्प है कि कपड़े के अभाव में कोई गरीब-वंचित नही मरे,इसके लिए वे कृतसंकल्पित हो यह कार्य सामाजिक सहयोग से कर है।खबर की जानकारी दुरभाष पर कार्यकर्ता ने दिया।

मौके पर आलम साहब, कमरूलहसन, म•सैफुल्लाह, प्रमेश पटेल, मो० बरकतुल्लाह, मो० शफी, बबलू सिंह, मो० एनायतुल्लाह, मो० फरियाज, मो० शमी, अहमद अली, संजीव सिंह, अरशद अली, असरफ अली, मो० अब्दुल्लाह आदि की सक्रिय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.