सारण : केनरा बैंक द्वारा आयोजित कौशल विकास केंद्र रुड़सेट में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र किया गया वितरण
विकास कुमार की एक रिपोर्ट
श्री धर्मस्थल मंजूनाथस्वर शिक्षण संस्थान,केनरा बैंक एवं सिंडिकेट बैंक प्रयोजित रुडसेट संस्थान( ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में केनरा बैंक द्वारा आयोजित डीटीपी 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर परीक्षणर्थियों को रुड़सेटी संस्थान द्वारा प्रशिक्षित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। वहीं संस्थान के निर्देश संजीत कुमार ने परीक्षणर्थियों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रुड़सेट संस्थान पिछले कई वषों से सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए काम करती रही है हमारा मकसद ही है देश के विकास के निचले पैदान पर खड़े बेरोजगार युवक युवतियों को कौशल विकास कर उधमी बनाना ताकि कोई भी युवा बेरोजगार न रह सके। इस मौके पर वरिये कार्यालय सहायक बिनोद कुमार सिंह,अजित कुमार,सोनू कुमार सिंह,परीक्षणर्थियों राजेश कुमार, सुमित कुमार,श्रवण कुमार,प्रदुम्न कुमार,रिचा कुमारी,तन्नू कुमारी, खुशबू कुमारी,इसु ईशान,ऋषि समेत सभी युवक युवतियां मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.