घोड़ासहन के युवक को अपराधियो ने मारी गोली, गम्भीर स्थिति में मोतिहारी में भर्ती
राहुल कुमार।
मोतिहारी: सोमवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबेगिया पुल के नजदीक थरघटवा मोर के पास अज्ञात अपराधियों ने मोतिहारी से लौट रहे युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आनन फानन में युवक को गंभीर स्थिति में मोतिहारी में भर्ती किया गया है। युवक की पहचान घोड़ासहन पोस्ट आफिस निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ बौआ जी के रूप में हुई।
वही घटना की खबर मिलते ही परिजन मोतिहारी के लिए रवाना हो चुके। घटना को लेकर अभी तक कोई विशेष जानकारी नही मिल सकी है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.