Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सड़क निर्माण कार्य में लगी ट्रक पलटी

घोड़ासहन/पूर्वी चम्पारण। 




थाना क्षेत्र के सपहा गांव अवस्थित मंदिर के निकट रविवार की रात सड़क निर्माण के लिए अलकतरा सने गिट्टी लेकर आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसमे फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि भेलवा-बनकटवा सड़क निर्माण में उक्त ट्रक गिट्टी ले कर आ रहा था। इसी बीच पलट गया। हलाकि घटना में चालक बाल-बाल बचा। ट्रक के पलटने से 33 हजार वोल्ट के बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया। जिससे क्षेत्र में बिजली गायब रही। बिजली विभाग के जेई अविनाश कुमार ने बताया कि घटना होने से बिजली विभाग को लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना को लेकर थाने में आवेदन दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.