Breaking News

पूर्वी चम्पारण : जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन

बनकटवा/पूर्वी चम्पारण।




-
जैव विविधता अधिनियम 2002 को धरातलीय अनुपालन के उद्देश्य से बिहार सरकार  व ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बनकटवा प्रखंड के ग्राम पंचायत निमुइया पूर्वी तथा  बिजबनी दक्षिणी  सोमवार को मुखिया आसिया इक़बाल  के अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सात सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया। 

जिसके संरक्षण के लिए जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा है। जिसमे सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसमे एक  एससीएसटी व 2 महिला सहित 4 अन्य वर्ग के पुरुषों का चयन हुआ । जिसका उद्देश्य जन जैव विविधता पंजी तैयार करना होगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आम सहमति के बाद अध्यक्ष पद के लिए साजिद इक़बाल को तथा  सदस्य पद के लिए तजम्मुल हुसैन, नेक मोहम्मद , सुरेश पासवान , मो0 मोइनुल्लाह, रुखसाना खातून, व समीमा खातून को चुना गया। जबकि पर्यवेक्षक के तौर पर ट्राई संस्था के प्रखण्ड समन्वयक मो0 एकरामुल्लाहके बतौर कुशल पर्यवेक्षण में निर्धारित मापदंडों के तहत शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराया गया। इस दौरान नेहाल अहमद, मास्टर फैजुल्लाह, मोइनुल्लाह, सुरेश कुमार इरशाद आलम,अशोक कुमार, एहताशमूल हक़, जानकी साह, कमलेश कुमार, आदित्य कुमार,कामेश्वर प्रसाद, सहित कई बुद्धिजीवी समेत ग्रामीण मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.