सारण : मृदा स्वास्थ्य प्रत्यक्षण मेला का हुआ आयोजन
गजेंद्र कुमार।
![]() |
| - |
दरियापुर। प्रखण्ड क्षेत्र के नगवां गांव में कृषि विभाग के द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रत्यक्षण मेला का आयोजन किया गया।जिसमें उपस्थित सभी किसानों को कृषि से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।इसके साथ ही सब्जी किसानों को मिट्टी की स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर जागरूक किया गया।वही पूर्व से जिस किसानों की मिट्टी जांच किए की गयी थी।उन्हें उपनिदेशक प्रक्षेत्र सारण प्रमंडल यदुनन्दन प्रसाद के द्वारा मिट्टी जांच का कार्ड भी प्रदान किया गया।साथ ही साथ निःशुल्क मिट्टी जांच कराने की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बाल कृष्ण दास ने की।इस मौके पर उपनिदेशक विनय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सिंह ,पैक्स अध्यक्ष राम अयोध्या राय,कृषि समन्वयक अर्जुन राम,रणधीर कुमार,विकास कुमार,राहुल कुमार,प्रमोद कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.