पूर्वी चम्पारण : जदयू के विधानसभा स्तरीय कार्यकता समेलन सम्पन
राहुल कुमार।
![]() |
| उद्घाटन |
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। सोमवार को घोड़ासहन स्थिति ठाकुर राम मथुरा प्रसाद उच्च विद्यालय प्रांगण में जदयू के ढाका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के पटना मुख्यालय प्रभारी अरूण कुशवाहा, जदयू जिला अध्यक्ष भुवन पटेल, भीष्म साहनी, बिनय कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी एवम ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व जदयू राज्य परिषद सदस्य रामपुकार सिन्हा कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों के मजबूत करने की बात कही। वही 2020 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने की बात कही। मौके पर घोड़ासहन जदयू के प्रखंड अध्य्क्ष मंगल कुशवाहा, हरी गुप्ता, परदेशी कुशवाहा, युवा छात्र नेता आशीष गुप्ता, कृष्णा कुमार, कुमार रविशंकर, वीरेंद्र आर्य सहित हज़ारो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.