पूर्वी चम्पारण : धनहर दिहुली (बौधा गांव)में चोरो ने घर में घुसकर लाखो की सम्पति चुरायी
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत के बौधा गाँव मे अंधेरी रातों में एक घरों मे घुसकर चोरो ने लाखों की सम्पति को चुरा कर नौ दो ग्यारह हो गये।
चोरी की घटना का खुलासा करते हुएं घर के सदस्यों ने बताया कि हम सभी परिवार के लोगो ने रविवार को ठंड के मौसम चलते लगभग सात आठ बजे रात्रि को खाना खाकर सोने चले गयें। जब घरवाले सुबह में उठ कर घर की सफाई करने गए , बीते रात हुए चोरी को लेकर ग्रामीण में खौफ का महौल हो गया।
वही जैनेंद्र कुशवाहा ने बताया कि घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोए थे और एक कमरा खाली था जिसमे सभी जेवरात कपड़े आदि रखे गए थे जिसका फायदा चोरो ने उठाया हैं।
वही खबर की जानकारी देते हुए रामगढ़वा थाना प्रभारी संजय कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि बौधा गाँव के जैनेन्द्र कुशवाहा ,पिता- शम्भू प्रसाद कुशवाहा के घर चोरो ने खिड़की को तोड़कर चोरी किया है और घर मे सो रहे किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक भी नही लगी है जैनेन्द्र कुशवाहा के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया हैं। जिसमे आभूषण , कपड़ा और नगद सहित लगभग 5 लाख रुपये तक की चोरी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.