Breaking News

वैशाली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा संचालक से 3 लाख 50 हजार की लूट

वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा संचालक से हथियार के बल पर लूट किया। अपराधी बाइक, मोबाइल समेत 3 लाख 50 हजार कैश लूट कर फरार हो गए। घटना वैशाली थाना के मतैया की है। जानकारी के अनुसार, संचालक जब अपने घर पुरखौली से मदरना जा रहा था, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्टल के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल और कैश लूट कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित संचालक ने थाने में केस दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.