Breaking News

मुजफ्फरपुर : बाजार समिति में एक मछली कारोबारी की शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरपुर। 

बाजार समिति में एक मछली कारोबारी की शव मिलने से फैली सनसनी, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस। जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति मछली मंडी में एक व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को लेकर स्थानीय लोगो की काफी भीड़ जुट गयी। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने अहियापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक के पास से कुछ पैसा और मोबाइल फोन बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और मृतक के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना के हरिशंकरपुर गाँव निवासी बालेश्वर साह के  पुत्र सागर साह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.