पूर्वी चम्पारण : भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने-श्री वरूण सिंह,भाजयुमो ने दिया बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद श्री डॉ० संजय जायसवाल जी के नेतृत्व में विगत दिनों से जिलाध्यक्षों का चुनाव सिलसिला शांतिपूर्ण से समपन्न की गई। नवनियुक्ति जिलाध्यक्षों की सूचना मिलने पर अपार हर्ष व्यक्त किया गया जिसमे नवचयनित जिलाध्यक्षों की सूची में लगभग 30 जिलाध्यक्षों को नवनियुक्ति चयनित किया गया हैं जिसमें हमारे रक्सौल क्षेत्र के सांगठनिक जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष कप्तान श्री वरूण कुमार सिंह को नवचयनित होने की खुशियों में तमाम रामगढ़वा और रक्सौल के भाजयुमो की तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ० संजय जायसवाल जी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं संदेश में दी गई।
उक्त बातों की जानकारी भाजपा नेता बब्लू सिंह ने दिया।
उन्होंने ने सोमवार को बताया कि नवनियुक्त कप्तान श्री वरुण कुमार सिंह को रक्सौल जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें स्थानीय भाजयुमो के तरफ से तहे दिल से संदेश में बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दिया गया हैं।
मौके पर बधाई का संदेह देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह हिन्दी सलाहकार अर्जुन भारतीय,सकरार पंचायत पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह,भाजपा नेता बब्लू सिंह, प्रोफेसर उदयभान तिवारी, प्रेमचंद्र सिंह,बलीराम सिंह,दीपक पटेल,भाजपा क्रीड़ा मंच जिलाध्यक्ष राजन कुमार इत्यादि भाजयुमो ने बधाई संदेश प्रेषित किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.