 |
| - |
सोमवार को सीमावर्ती झरौखर थाना क्षेत्र के कूंज बिहारी, दिनेश पंडित, सुजय पासवान, धीरज कुमार, निर्भय कुमार, ब्रिजकिशोर प्रसाद समेत आधा दर्जन विधुत डिफाल्टरों के विरूद्द करवाई करते विधुत विभाग के द्वारा झरौखर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सभी डिफाल्टरों पर 18662 रुपये के हिसाब से जुर्माने लगाया गया है।
विदित हो कि 23 दिसम्बर को विधुत कर्मियों की टीम द्वारा औचक जाँच के दौरान झरौखर थाना क्षेत्र के उक्त सभी व्यक्तियों को विधुत डिफाल्टर पाया गया था। टीम मे कनीय विधुत अभियन्ता अवनीश कुमार, लाइनमैन रजनीश कुमार, मानव बल अजय कुमार, मुनेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.