पूर्वी चम्पारण : मानव श्रृंखला को ले लेकर निकाली गयी बाइक रैली
घोड़ासहन, पूर्वीचम्पारण।
![]() |
| - |
बाइक रैली में शामिल तालीम मरकजो द्वारा हाथो में पौधा लिए बीआरसी से हरिजन टोली, महादलित बस्ती सहित अन्य जगहों पर भर्मण किया गया। वही केआरपी अनिता देवी ने बताया कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमे प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिक्षा सेवक तालीमी मरकज़ के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में बाइक रैली निकाल कर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए अपील किया गया। बाइक रैली में मुख्यरूप से मुद्रिका कुमारी, तेजिलाल बैठा, अंजलि कुमारी, नरेंद्र बैठा, सिकन्दर बैठा, रहमत अली, नूर मोहमद, सकलदेव बैठा, सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षा सेवक तालीम मरकज उपस्तिथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.