Breaking News

पूर्वी चम्पारण : देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू - भाकपा माले

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 



-
देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, झारखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार उनकी कारपोरेटप्रस्त- निजीकरण की नीतियों एवं आम जनता की नागरिकता छीनने, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जनादेश सामने आया है जिस परिणाम का भाकपा माले पूर्वी चंपारण जिला कमेटी स्वागत किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आवाहन पर मोदी सरकार की श्रमिक व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी 2020 को देशव्यापी आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने में भाकपा माले के कार्यकर्ता श्रमिक संगठनों के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे।

23 -24 दिसंबर 2019 को घोड़ासहन बिरसा चौक हसन नगर स्थित माले नेता ऐनुल हक के निवास पर भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें नागरिकता संशोधन कानून वापसी तक प्रतिरोध जारी रखने, शिक्षा व विश्वविद्यालयों को बचाने, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बैठक में संकल्प लिया गया। देश में जनता की आजादी नीलाम नहीं होने दी जाएगी। उन्हें मोदी सरकार के जरिए शरणार्थी बनाने की साजिश से बचाया जाएगा। एकजुट रहो -प्रतिरोध करो नारे के साथ हर जगह जनता के साथ लेकर लाल परचम लहराया जाएगा। बैठक में भाकपा माले का 7वाॅ जिला सम्मेलन 1-2 फरवरी 2020 को मोतिहारी में आयोजित करने का फैसला लिया गया। विज्ञप्ति जारी करने वालों में जिला सचिव प्रभुदेव यादव, एक्टू जिला संयोजक विष्णुदेव यादव, जिला कमेटी सदस्य जितलाल सहनी, रूपलाल शर्मा, भैरवदयाल सिंह, ऐनुल हक, आइसा बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.