Breaking News

सारण : उर्स मेला शेखापीर बाबा की मजार पर अकीदतमंदो ने की चादर पोशी

पन्नालाल कुमार /सारण। 



-
गरखा/सारण। गरखा प्रखंड के नाराव स्थित शेखापीर बाबा के मजार उर्स मेल सोमवार को आयोजित किया गया.जिसमें शेखापीर बाबा के मजार पर रविवार को जहां पहले दिन लोगों ने मजार पर चादर पोशी किया.देश में तरक्की अमन चैन खुशहाली समृद्धि के लिए दुआ मांगी.मेला को लेकर प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी.सोमवार उर्स के दिन मजार पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष ने शेखापीर बाबा की मजार पर चादर पोशी के लिए दूर-दराज से आए!

बताया जाता है कि इस उर्स मेले में चादर पोशी के लिए सारण सिवान गोपालगंज इत्यादि जगहों से भाग लेने के लिए आते हैं और अपने मन्नत पूरी करते हैं.यह मेला में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच भाईचारा देखने को मिलता है.भीड़ के विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती किया गया है.मौके पर मोहम्मद मोख्तार,काजूदिन,मुन्ना अंसारी,मोहम्मद अशरफ,सद्दाम हुसैन,पीर मोहम्मद,मोहम्मद सैफुल्लाह,सहीद अली के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.