Breaking News

सारण :समाहरणालय के कुछ कदम की दूरी पर 4 महीने से खराब है जल मीनार, CM छपरा में करेंगे समीक्षा बैठक

पन्नालाल कुमार /सारण। 
-


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर को छपरा पहुंचेंगे और समीक्षा बैठक करेंगे. सारण समाहरणालय में मुख्यमंत्री सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सारण समाहरणालय के कुछ कदम की दूरी पर स्थित जल मीनार पिछले 4 महीने से खराब है और कोई सुध लेने वाला भी नहीं है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

इस जल मीनार से नगरपालिका चौक, सलेमपुर चौक, मौना चौक इलाकों में पानी का सप्लाई है. लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक जल मीनार दुरुस्त नहीं कराया गया. 

बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम परियोजना में हर घर नल का जल योजना है. जिसकी समीक्षा भी नीतीश कुमार करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर सारी तैयारियां तो चल रही है लेकिन पिछले 4 महीनों से खराब इस जल मीनार को दुरुस्त कराने के लिए कोई पहल नहीं की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.