सारण : छपरा में सीएम के कार्यकर्म से पत्रकारों को रखा गया दूर
छपरा/सारण
रविबार को सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के छपरा आगमन के दौरान पत्रकारों को दूर रखा गया।
एकमा प्रखंड के छपिया में कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से पास की वेवस्ता नही की गई थी। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान भी पत्रकारों को प्रवेश करने की इजाजत नही दी गई। लंबे समय के बाद बरे ही ताम झाम से पहुचे मुख्यमंत्री से पत्रकारों को दूर रखने का औचित्य समझ से परे रहा।
मुख्यमंत्री के बैठक का समाचार कवरेज के लिए जाने से समाहरणालय के गेट पर ही पुलिस और मजिस्ट्रेट ने रोक दिया। इस संबंध में पूछने पर डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि वह एकमा में है और वापस लौटने पर ही कुछ बता सकते है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के द्वारान अचानक शहर की यातायात बेवस्ता ने फेर बदल किये जाने के कारण आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला प्रसाशन की ओर से यातायात वेवस्ता में फेर बदल करने की पहले से कोई सर्वांगिक सूचना नही प्रसारित किया गया था।
यहाँ तक की दिवयागो के वाहनों को भी नही जाने दिया गया। जजिस वजह से उनहे काफी परेशानी हुई।
अचानक ट्रैफिक वेवस्ता बदले जाने के कारण अवेवास्त की स्थिति उत्पन हो गई। समाहरणालय सभा कक्ष में जब तक बैठक हुई, तब तक इस पथ पर किसी भी छोटे बड़े वाहनों को नही चलने दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.