Breaking News

सारण : एकमा में जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत रविवार को तिलाकर छपिया पहुचे सूबे के मुख्यमंत्री

पन्नालाल कुमार /सारण। 


जिलाधिकारी सुबरेत कुमार सेन जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ,धूमल सिंह
मुख्यमंत्री को मंच तक लाते हुए
एकमा (सारण) : जल जीवन हरियाली यात्रा के चौथे चरण के तहत रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के बाद सारण जिले के एकमा प्रखंड के परसा पूर्वी पंचायत के तिलकार छपिया गांव के चंवर स्थित विकसित किए गए जलाशय के समीप हेलीकॉप्टर से हैलिपैड पर निर्धारित समय से लगभग एक घंटा 10 मिनट के विलंब से अपराह्न 1:25 बजे पहुंचे।
इसके पूर्व जल जीवन हरियाली यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनः तीन दिवसीय यात्रा के तहत रविवार को वैशाली जिले से
यात्रा की शुरुआत की। इसके क्रम में सबसे पहले वैशाली जिले के देसरी प्रखंड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रुट व जल संचयन योजना का अवलोकन किया।
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार का आगमन हवाई मार्ग से सारण की इस तिलकार छपिया की धरती पर हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के एकमा प्रखंड के छपिया गांव के चंवर में महत्वाकांक्षी "जल जीवन हरियाली" के तहत किसानों द्वारा विकसित किये गए तालाब, पक्षी विहार, गाय पालन, पशु पालन, मत्स्य पालन के लिए हेचरी प्लांट, बत्तख पालन, तालाब के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा संयंत्र प्लांट, जीविका की ग्राम आदि के अलावा जल संचयन, कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा सरकार की विभिन्न विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने से संबंधित प्रदर्शनियों का भी अवलोकन व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ चयनित किसानों, पशुपालकों के अलावा गठबंधन के सांसद, विधायकों व पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
इसके बाद पुनः हवाई मार्ग से ही जिला मुख्यालय छपरा शहर के लिए सीएम श्री कुमार रवाना हुए। तिलकार छपिया स्थित हेलिपैड से सीएम का हेलीकॉप्टर अपराह्न 1:51 बजे छपरा शहर के लिए उड़ान भर लिया। जहां पहुंच कर सीएम ने अधिकारियों के साथ "जल जीवन हरियाली" से संबंधित सारण प्रमंडल स्तर की समीक्षा बैठक करके विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल करके जरूरी निर्देश भी दिए।
बताते चलें कि रविवार से शुरू हुए इसी चरण में मुख्यमंत्री अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान शिवहर, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर जिलों में भी पहुंचेंगे।



कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल,इम्तियाज परवेज़ ,मुखिया अशोक राय, कमिश्नर, डीएम, एसपी, एसडीपीओ, जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एसडीएम, डीपीआरओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.