Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 114 वीं परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण


-
रामगढ़वा । प्रत्येक वर्ष की भाँति इस साल भी रामगढ़वा प्रखंड स्थित रामगढ़वा विवाह भवन के परिसर में रविवार को भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बोधी सत्य महा मानव दलितों की मसीहा बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 114 वीं परिनिर्वाण दिवस का उद्घाटनकर्ता रामगढ़वा प्रखंड के  प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव एवं जय भीम के अध्यक्ष ध्रुव रविदास सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।

वही समारोह में कार्यकर्ताओं ने जय भीम,जय रविदास, जय संत कबीर,जय भारत की जयकारा की आवाजे पंडालों में गुंज उठा।
वही उपस्थित प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव ने कार्यक्रम के समारोह में जय भीम,जय भारत का नारे भी लगवावें साथ ही संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न दलितों की मसीहा परपूज्य ज्ञान के प्रतीक बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर साहेब के 114 वीं महापरिनिर्वाण दिवस की खुशियों में शिक्षा समागम दिवस समारोह एवं वर्तमान समय बुद्ब संत शिरोमणि रविदास जी विरसामुंडा संत कबीर साहब अम्बेडकर जी के विचारों की प्रसंगिता गोस्टी किया।

वही धनहर दिहुली पंचायत पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार राम ने संबोधित करते हुएं कहा कि दलगत राजनीतीक भावनाओं से उपर उठकर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी हैं।
उन्होंने कहा कि कोई कार्य संघर्ष करने के लिए कड़ी मेहनत करने से फल का मीठा जरूर प्राप्त होगा।मैने भी संघर्ष किया आधी उम्र में पूर्व केन्द्रीय पुलिस बल में समय बिताया और रिटायर होने पर अपने समाज और  पंचायत के सेवा में समय बिताकर आज आपलोगों का आशिर्वाद से पैक्स अध्यक्ष बना और आपलोगों से प्रार्थना एवं निवेदन करता हुँ कि आपलोग भी डां० भीमराव अम्बेडकर की जीवनी यादों को जरूर यादें करें सफलता जरूर प्राप्त होगा।

मौके पर डां० भीमराव अम्बेडकर कार्यकर्ता कार्यकारणी प्रभु राम,संयोजक नन्दू कुमार राम,सचिव दशरथ राम,संचालक गिरेन्द्र कु० गोल्ड,पूर्व शिक्षक युगुल राम,पूर्व शिक्षक लक्ष्मण राम,शिवबालक राम,सहदेव राम,रामायण राम इत्यादि जय भीम कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.