सारण : मुनिस्पल चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया गया
पन्नालाल कुमार/सारण।
![]() |
| - |
सारण (छपरा) जन अधिकार छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक विद्यार्थी ने किया। और कहां की नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर फेल है स्वतंत्र भारत में बोलने की आजादी रहने की आजादी चलने की आजादी पढ़ने की आजादी सबको है इसके बावजूद अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आज जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी को उन्हीं के घर में नजरबंद किया गया और वारंट जारी किया गया ।
अगर उनके आवास से प्रशासन को नहीं हटाया गया तो ,हम लोग पूरे बिहार में उग्र आंदोलन करेंगे।
19 तारीख को पप्पू यादव जी के द्वारा बिहार बंद का ऐलान किया गया थ। जिसके वजह से नीतीश सरकार डरी और सहमी हुई है और उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया तथा डीएसपी द्वारा वारंट जारी किया हम इसका घोर निंदा करते हैं। नीतीश कुमार को आगाह करते हैं अपने पुलिस प्रशासन जल्दी हटाए।
इस मौके पर
प्रधान महासचिव सह छात्र संघ चुनाव प्रभारी अनिल यादव, रंजीत सिन्हा, रविराज , बाबा, बेचू पंडित ,मिंटू, रवि यादव, रितिक यादव, राहुल यादव, संजीव कुमार, एजाज अली, अखिलेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.