 |
| - |
रविवार को स्थानीय एसबीएन पैलेस परिसर में कलवार सेवा मंच द्वारा बड़े ही धूमधाम से भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजनोत्सव किया गया। पूजनोत्सव में भारत के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों सहित पडोसी देश नेपाल के कलवार जाति के सैकड़ो लोग शामिल हुए। पूजन व आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। दूर दराज से पहुंचे लोगों ने भगवान को पुष्प अर्पित किया। वही सांस्कृक कार्यक्रम की शुरुआत बिहार के पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रमुख मनोज जायसवाल, मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता, कलवार सेवा मंच के अध्यक्ष सरोज जायसवाल,
 |
| - |
संयोजक मनोज जायसवाल, महासचिव संजय कुमार मनपसंद, कोषाध्यक्ष उमेश जायसवाल समेत अन्य लोगो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह की भव्यता को देख पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगो ने भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने इस पूजनोत्सव के सार्थकता पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष सरोज जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन बर्षो से होता आ रहा है और आगे भी प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होता रहेगा। पूजनोत्सव के अवसर पर कलवार सेवा मंच के संजीव कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, सरपंच संतोष जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, राजू जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, जयन्त कुमार, बबलू जायसवाल, कमलेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, प्रमोद जायसवाल समेत भारत नेपाल के हजारों लोग शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.