रक्सौल, पूर्वी चम्पारण। कस्टम, एसएसबी व पुलिस के संयुक्त करवाई में रविवार को पनटोका गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी छोहाड़ा जप्त किया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य 4 लाख 65 हजार बताया जा रहा है। सीमा शुल्क उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पटना सीमा शुल्क आयुक्त रंजीत कुमार के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से से एक यूनिट का गठन किया गया है। यूनिट का कार्य तस्कर व तस्करी के विरुद्ध कड़ी करवाई करना है। यूनिट को प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर गांव में
 |
| टीम में शामिल अधिकारी व जवान |
छापेमारी की गयी। सीमा शुल्क उपायुक्त के नेतृत्व में की गयी छापेमारी टीम में रक्सौल सीमा शुल्क अधीक्षक बी के सिन्हा, बी के मिश्र, एस के मंडल, निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, बी एम सुडी व वरीय हवलदार, एसएसबी पनटोका के डिप्टी कमांडेंट एम ब्रोंज़ेन सिंह व अन्य जवान तथा हरैया थाना के थाना प्रभारी डी एन सिंह व सिपाहियों ने भाग लिया। वही उपायुक्त श्री सिंह ने आगे भी तस्करी व तस्करों के विरुद्ध करवाई जारी रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.