Breaking News

कानू जागृति सम्मेलन को लेकर कानू महासभा की हुई बैठक समपन्न

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
आगामी सुगौली विधानसभा स्तरीय कानू समाज जागृति महा सम्मेलन को लेकर सुगौली पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर प्रसाद गुप्ता के आवास परिसर में रविवार को कार्यक्रम के अध्यक्षता कानू समाज स्वजातीय प्रो संत साह के नेतृत्व में सामुहिक बैठक किया गया। वही कार्यक्रम बैठक को संबोधित करते हुएं सुगौली सांसद प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता ने बताया कि आगामी नया साल की बधाइयां देते हुएं सुगौली विधानसभा चुनाव स्तरीय कानू जागृति महा सम्मेलन दिनांक 15 मार्च 2020 में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के समस्त तमाम स्वजातीय कानू समाज के साथ-साथ बिहार स्तरीय कानू समाज के दिग्गज भाई लोग सम्मेलन में सादर आमंत्रित होगे। वही पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता ने बैठक में बताया कि अब हमलोगों को जागने का समय आ चुका हैं और कदम से कदम मिलाकर समस्त स्वजातीय कानू भाईयों से आग्रह और निवेदन हैं कि इस सम्मेलन को सफलता हेतु सभी स्वजातीय भाईयों को एकता का परिचय देते हुएं इस सम्मेलन का प्रचार-प्रसार जोड़तोड़ से सफल बनावेगे।

उन्होंने बताया कि अपने-अपने पंचायत के गांवों में जाकर स्वजातीय कानू भाईयों को जगाना है और जागृति महा-सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्साहित करेंगे।
इस खबर की जानकारी बृजकिशोर गुप्ता ने दी। मौके पर पूर्व मुख्यपार्षद उमेश प्रसाद, पूर्व पंचायत समिति दुर्गा प्रसाद,माननीय मुखिया सम्पत साह, माननीय सरपंच गोवर्धन भारती, पंचायत समिति शंभु साह, माननीय वार्ड पार्षद रईशलाल गुप्ता,श्री प्रकाश गुप्ता, विक्रमा प्रसाद, कृषक विकास समिति अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, 

जितेंद्र गुप्ता, बनारसी गुप्ता, रतन साह, शिवजी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता अरविंद कुमार,शिक्षक विनोद प्रसाद,शिक्षक भोला प्रसाद,शिक्षक रामाशंकर साह ,शिक्षक रवि कुमार, वासुदेव साह, रामायण साह, कानू महासभा यूवाअध्यक्ष सोनु गुप्ता, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र साह सहित सैकड़ों कानू समाज के लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.