सारण : गड़खा में चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशियों ने मनाया जश्न
सारण।
![]() |
| - |
गड़खा। प्रखंड के चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार को रिजल्ट भी आ गया। जिसको लेकर जीतने वाले पैक्स अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने फूल माला और अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। मोतीराजपुर में देव नारायण राय ने बबीता देवी को हराकर विजयी प्रत्याशी घोषित हुए। साधपुर में रामनाथ सिंह अशोक कुमार सिंह को हराया। सरगट्टी में अरुण कुमार ने रामबाबू राय को हराया।मिठेपुर में शम्भू नाथ सिंह ने संजय प्रसाद को हराया। कुदरबाधा में दिलीप कुमार सिंह ने दीपू कुमार सिंह को पराजित किया। मकिनपुर में अरुण सिंह ने अंजन कुमार पांडेय को हराकर विजयी हुए।फेरूसा पंचायत के सुधीर राय ने उर्मिला देवी को पराजित कर जीत की खिताब अपने नाम किया।पिरौना के देव मुनि देवी ने बृजेश कुमार राय को हराकर जीत अपने नाम किया। ईटावा पंचायत के रमेश सिंह ने राजेश्वर प्रसाद सिंह को हराया। हसनपुरा पंचायत के सुरेन्द्र प्रसाद राय हरेंद्र कुमार सिंह को हराया ।नाराव पंचायत के मनोज कुमार सिंह ने भोला राय को हराया।मोहम्मदपुर पंचायत के खुशबू देवी ने पारस सिंह को पराजित किया। श्रीपाल बसन्त और मीरपुर जुआरा पंचायत तक का गिनती अभी जारी थी।
सात पंचायतों में निर्दलीय निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष
21 पंचायतों में 7 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध घोषित हुए।गड़खा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि बाजितपुर में शिवनाथ प्रसाद सिंह महम्मदा में सुनीता देवी कोठिया में अवधेश कुमार राय रामपुर में गीता देवी जलालबसंत में पाशपति देवी गड़खा में देवयानी कुँअर और मौजमपुर नरेन्द्र देव सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.