शपथ समारोह के दौरान महिला सिपाहियों ने भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके
![]() |
| शपथ समारोह के दौरान महिला सिपाहियों के ठुमके |
विक्की कुमार सिंह भारद्वाज, सीतामढ़ी।
खाकी वर्दी और लाल टोपियो में भोजपुरी गीत पर ठुमका लगा रही इन लडकियों के ठुमका लगते हुए का नज़ारा बिहार के सीतामढ़ी पुलिस लाईन का है.... जहाँ ये प्रशिक्षु महिला सिपाहियों के ठुमके जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस समारोह में दरअसल त्रिहुत प्रक्षेत्र के आईजी गणेश कुमार, एसपी अनिल कुमार समेत जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो का जमावड़ा था।
बतादे कि सीतामढ़ी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में ट्रेनी महिला सिपाहियों के परेड समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी गणेश कुमार समेत जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने शिरकत की, जहाँ आईजी एक साल ट्रेनिंग पूरी करने वाले 459 नव प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को शपथ दिलाई।
शपथ समारोह उपरांत जैसे ही वरीय अधिकारी पुलिस लाईन से निकले नव प्रशिक्षु महिला सिपाहीयो और पुलिसकर्मी अपनी ख़ुशी को रोक न सके और समारोह स्थल पर ही भोजपुरी गानों पर जमकर थिरकने लगे

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.