Breaking News

सारण : केंद्रीय टीम ने सीएस व पदाधिकारियों के साथ की कालाजार अभियान की समीक्षा

सदर अस्पताल में कालाजार वार्ड का लिया जायजा
मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा 

-
छपरा/ 12 दिसम्बर: स्वास्थ्य मंत्रालय व विश्व स्वास्थ्य संगठन की केंद्रीय टीम ने दूसरे दिन जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में सिविल सर्जन व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें कालाजार प्रभावित क्षेत्र, मरीजों को दी जाने वाली राशि, सुविधाओं व अस्पतालों में उपलब्ध अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली गयी। टीम ने सिविल सर्जन से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल के कालाजार वार्ड का जायजा लिया तथा चिकित्साकर्मियों व मरीजों स पूछताछ की।  इस दौरान टीम ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक-दिशा निर्देश भी दिए। मरीजों द्वारा मिले फीडबैक के आधार पर सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। 

इन बिंदुओं पर की गयी जांच: 

जिले में मरीजों की संख्या
मरीजों को दी जाने वाली धनराशि
सुविधाओं को लेकर मरीजों की संतुष्टि
कालाजार के लिए अस्पतालों में उपलब्ध वार्ड
कार्यरत एवं रिक्त पदों का ब्योरा( चिकित्सक)
मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएँ
कालाजार उन्मूलन को लेकर कार्य-योजना

प्रखंडों में मरीजों एवं परिजनों से की पूछताछ:

दूसरे दिन केंद्रीय टीम के अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग प्रखंडों का दौरा किया। अस्पताल समेत तरैया पानापुर व गड़खा के कालाजार स प्रभावित गांवों निरीक्षण किया गया। टीम ने गांवों में आम लोगों से भी फीडबैक लिया। मरीजों से जानकारी ली गयी कि उन्हें समय से इलाज किया जाता है या नहीं। सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का भुगतान किया गया है या नहीं। टीम के सदस्यों ने आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ कर उन्हें प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली राशि के बारे जानकारी ली. साथ ही उनसे भुगतान के समय के बारे में भी पूछा गया. केंद्रीय टीम अपने जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देगी। 

केंद्रीय टीम में ये है शामिल: 

केंद्रीय टीम में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय व विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. जोरगे अलवर, डॉ. आरसी रेवांकर, डॉ. राजीब चौधरी, डॉ. प्रदीप खासनोबीस, डॉ बी-नाजीर, डॉ. नुपूर रॉय, विकास सिन्हा शामिल हैं।
समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा, डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डीएस डॉ. रामइकबाल प्रसाद, डीपीएम अरविन्द कुमार, डॉ. रविशंकर प्रसाद, डीसीएम बिजेंद्र कुमार सिंह, डीपीसी रमेशचंद्र प्रसाद, एमएनई भानू शर्मा, हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद, केयर इंडिया के डीपीओ-भीएल आदित्य कुमार, पंकज कुमार, सुधीर कुमार सिंह, बंटी कुमार रजक, गौरव कुमार, सुमन कुमार,शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.