पूर्वी चम्पारण : नंदलाली गांव में रिमझिम बारिश के तड़का गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन झोपड़ी हुई राख
एम० कुमार, रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघासनी गाँव टोला नंदलाली में शुक्रवार को सुबह से ही रातभर जोरदार बारिश होने के कारण अचानक रात में तड़का गिरने से 52 वर्षीय राजेंद्र यादव पिता स्व० जयनारायण यादव की मौत मौके पे हो गई और तड़का गिरने के कारण आस-पास लगभग तीन झोपड़ी में आग भी लग गयी। आगलगी में दो बकरी, दो भैंस और तीन भैंस के बछड़े भी झुलस गयी।
वही आगलगी की सनसनी फैलने से आस-पास ग्रामीणों के सहयोग मदद से आग पर काबू पाया गया जिसमें एक ग्रामीण भी पशुओं को बचाने में झुलस गया जिसका उपचार कराया जा रहा हैं।
वही इसकी पृष्ठि करते हुएं रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को संध्या में बताया कि नंदलाली गांवों में शुक्रवार को अचानक तड़का गिरने से 52 वर्षीय राजेंद्र यादव की मौत हो गई, जिसको शव पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मोतिहारी भेज दिया गया है। वही सीओं उमेश कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधक के तहत मृतक और आगजनी के परिजनों को मुआवजा की राशि दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.