Breaking News

सारण : प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण साथ सम्मान समारोह आज

पन्नालाल कुमार /सारण। 


-
रसूलपुर (सारण)विगत तीन वर्षों से संचालित रसूलपुर के जमनपुरा गाँव में प्रखण्ड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतिभा का आयोजन किया जा रहा है जहां इस बीते वर्ष भी दिनांक 24 नवंबर को इस प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन हुआ था जिसमे करीब 12 प्रखंडों के बच्चों ने छात्र छात्राओं ने इसमें भाग लिया था जिसका उपरोक्त इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 15 दिसंबर रविवार को जमनपुरा बाजार में सुबह 11 बजे गणमान्य अतिथियों के उपस्थित में घोषित किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित इस परीक्षा के संचालन समिति अध्यक्ष आयोजक चंदन कुमार दुबे ने बताया की पिछले वर्ष से लगभग से 75% अधिक बच्चों छात्र छात्राओं ने इसमें भाग लिया है आगे श्री दुबे ने मीडिया को बताया की प्रखण्ड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतिभा के पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ललितेश्वर् कुमार उपस्थित रहेंगे जो की राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव है तो वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्धघाटन कर्ता श्री विकास कुमार सिंह राष्ट्रीय एथलिट के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में छपरा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर उदयशंकर ओझा जी मौजूद रहेंगे।
वहीं मौके पर आयोजकों के द्वारा यह बताया गया कि इस प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों छात्र छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र के साथ इस आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित होना अनिवार्य होगा

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.