Breaking News

सारण : अविनाश कुमार मंटू बने दूसरी बार युवा जदयू के बिहार प्रदेश सचिव, बधाई देने वालो की लगा तांता

पन्नालाल कुमार/सारण। 

-
बिहार प्रदेश जदयू प्रदेश युवा जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने गरखा प्रखण्ड के मैकी गरख़ा निवासी अविनाश कुमार मंटू को दूसरी बार सारण बिहार  युवा जदयू प्रदेश सचिव पद पर मनोनेयन किया है। विदित हो कि अविनाश कुमार मंटू काफी संघर्ष शील कार्यकता के तौर पर जाने जाते है।

पार्टी द्वारा अब तक जो भी जिम्मेवारी दी गई है, उन्होंने ब-खूबी निभाने का काम किया है। श्री कुमार मंटू पार्टी के सभी कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है। दूसरी बार बिहार प्रदेश सचिव पद पर मनौनेयन होने पर बधाई देते हुये सारण जिला जदयू के वरिष्ठ नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि श्री कुमार मंटू युवाओं का रीढ़ है। पार्टी के निर्देश को चुनौती के रुप मे लेते है।

मौके पर बधाई देने वालो मे विधायक धूमल सिंह, पूर्व विधायक छोटे लाल राय, पूर्व विधायक मंटू सिंह, राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुमार महती, ओमप्रकाश शर्मा, गणेश सिंह, अजय सिंह, विजेंदर सिंह, अरशद प्रवेज मुन्नी आदि प्रमुख है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.