सारण : जिला जदयू ने किया सभी बूथों के अध्यक्ष एवं सचिव की समीक्षा बैठक
पनालाल कुमार/सारण।
![]() |
| - |
सारण (छपरा)। जिला परिषद छपरा में जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के अध्यक्षता में प्रदेश संगठन प्रभारी श्री अरविंद कुमार राय की उपस्थिति में सारण जिला के अंतर्गत सभी बूथों के कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सारण जिला के विधानसभा के विधानसभा प्रभारी, प्रखंड संगठन प्रभारी, जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी गण एवं जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित हुए। सभी अध्यक्ष अपनी-अपनी बूथों के समक्ष अध्यक्ष एवं सचिव कमेटी के मनोनीत किए हुए कार्य को फॉर्म भर कर प्रतिवेदन जिला अध्यक्ष के यहां समर्पित किए।
समीक्षा के अंतर्गत श्री अरविंद कुमार राय ने कहा कि सारण जिला में 95% बूथ कमेटी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें केवल 5% का कार्य दो दिनों में पूर्ण हो जाएगा। प्रदेश संगठन प्रभारी श्री अरविंद कुमार राय ने सभी प्रभारियों को सभी अध्यक्ष गण को, सभी विधानसभा प्रभारियों को निर्देशित किया कि दिनांक 07/12/2019 को 11:00 बजे पूर्वाहन में बैठक आयोजित होगी। उक्त दिनांक को बचे हुए बूथ कमेटी का कार्य अध्यक्ष एवं सचिव का प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उपस्थित विरेन्द्र ओझा, पुर्व मंत्री गौतम सिंह, वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो, आनंद किशोर सिंह, ललनदेव तिवारी, अरशद परवेज, बाल्मिकी पाठक, जय प्रकाश यादव, कुसुम रानी, अंजनी कुमार सिंह, सिध्दार्थ पटेल, मुर्तजा अली अहमद, बसंती देवी, कलीन्द्र राम, ई० कमाल अशरफ, पनालाल जी थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.