Breaking News

पूर्वी चम्पारण : घोड़ासहन से भागे दो छात्र बेतिया बाल सुधार गृह से गायब

राहुल कुमार /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।


गायब छात्र का फाइल फोटो 
घोड़ासहन थाना क्षेत्र से गायब दो छात्रों कुंदन कुमार (१०) पिता राजेश राय व संतोष कुमार (१०) पिता महेश राय शनिवार को ही पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज स्टेशन पर मिला। जिसे रेल प्रशासन के द्वारा बेतिया बाल सुधार गृह को सुपुर्द कर दिया गया। जहाँ से बुधवार को उक्त दोनों छात्र गायब हैं। 


छात्र के पिता राजेश राय ने बताया कि सूचना पर सोमवार को ही आधार कार्ड आदि लेकर बाल सुधार गृह पहुंचे थे। परन्तु सुधार गृह द्वारा मुखिया से अनुशंसा की मांग की गयी। मुखिया द्वारा किये गए अनुशंसा पत्र के साथ पहुंचने पर बुधवार को दोपहर बाल सुधार गृह से दोनों छात्रों के गायब होने की बात बाल सुधार गृह द्वारा बताया गया।  वहीँ परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान हैं तथा घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.