Breaking News

पूर्वी भाग से प्रमोद कुशवाहा और पश्चिम भाग से पुष्पेंद्र तिवारी बने भाजयुमो रामगढ़वा प्रखंड मंडल अध्यक्ष

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
भाजपा बिहार प्रदेश सह सांसद महोदय नेतृत्व ने हमपर विश्वास किया है और  उसपर खरा उतरने का पुरा प्रयास करेंगे साथ ही पार्टी के मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे ।भाजपा के कर्मठ सिपाही की तरह कार्य करेंगे। उक्त बातें रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा हनुमान मंदिर के सामने  आवासीय मकान के परिसर में  गुरुवार को मंडल भाजपा पूर्वी भाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कही।

वहीं भाजपा के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि पहली बार एक मंडल में दो दो अध्यक्ष बनाए गये हैं। पूर्वी भाग से प्रमोद कुशवाहा और पश्चिमी भाग के पुष्पेन्द्र तिवारी  बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इन दोनों के नेतृत्व में भाजपा पार्टी को इतना मजबूत होगा कि 2020 के होने वाले विधान सभा चुनाव में पिछले सालों के मिले वोटों से दोगुना कर दिखाना है।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामबहादुर पाण्डेय एवं मंच के संचालन भाजपा रक्सौल जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी ने की।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुएं भाजपा नेता बब्बू सिंह एवं आईटी सेल संयोजक राहुल कुमार मोदनवाल ने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष द्बारा सांगठनिक जिला के 13 मंडलों के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुएं आशा व्यक्त किया हैं कि सभी क्षेत्रों में भाजपा संगठन को गति मिलेगा और सभी भाजपा के अधिकारी एवं पदाधिकारी नेताओं ने प्रदेश के नेतृत्व को कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देने के लिए बधाई देते हुएं आभार व्यक्त किया हैं।

उसी क्रम में रामगढ़वा प्रखंड के नवनिर्वाचित पूर्वी भाग से प्रमोद कुशवाहा एवं पश्चिम भाग से पुष्पेंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष को भाजयुमो ने फुलमाला पहनाकर भव्य स्वागत कर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
मौके पर बधाई देनेवालों में भाजपा के नेता राजन कुमार, अभय गुप्ता,बिरेन्द्र प्रसाद, चन्द्रदीप पासवान, मोनू सिंह, रुपा राज, भरत प्रसाद, अशर्फी साह, रामपुकार ठाकुर, रामनिवास चौरसिया एवं सोनालाल त्यागी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.