Breaking News

रामगढ़वा पंचायत के उपसरपंच का निधन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया शोक व्यक्त

उपसरपंच चमन प्रसाद (फ़ाइल)
एम० कुमार, रामगढ़वा।

रामगढ़वा  पंचायत के चर्चित कम्पाउंडर सह् उपसरपंच चमन प्रसाद के सोमवार को सुबह में निधन हो जाने से पंचायत में शोक की लहर दौड़ उठी।

वही निधन उपसरपंच वर्ष 2016  ई० में पंच के चुनाव में पहेली बार जीत हासिल कर उपसरपंच पद पर सरपंच द्बारा चुना गया। सरपंच राजा सहनी ने बताया कि उपसरपंच एक महीने से बिमारी से पीड़ित चल रहे थे। जिनका दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

वही शोक व्यक्त करने वालो में चन्द्रिका प्रसाद(मुखिया), पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद (निराला), चुनचुन कुमार (समाजसेवी), राजू भगत (भाजपा नेता), विनोद यादव, पूर्व सरपंच ब्रजेश गुप्ता, पंचायत पंच सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं  सैकड़ों ग्रामीण लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.