एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के द्बारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
![]() |
| शिविर में नि:शुल्क इलाज कराते हुए ग्रामीण |
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के भेलाही में अवस्थित नथुनी दुर्गा उच्च विधालय के परिसर में रविवार को एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के तरफ से शिविर का आयोजन कर मुफ्त में मरीजों का इलाज व दावा का वितरण किया गया।
वही एसआरपी हॉस्पिटल के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सुजित कुमार ने अपने सहयोगी डॉक्टरों के माध्यम से प्रत्येक माह में एक बार गांवो में शिविर लगाकर गरीब लोगों का मुफ्त में इलाज कर एवं दवा वितरण का आयोजन किया करेंगे।
वही रक्सौल जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने सुचना देते हुएं बताया जब रक्सौल में नये हॉस्पिटल का उद्घाटन के समय में हॉस्पिटल निदेशक डॉ० सुजित कुमार से गरीबों के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन प्रत्येक गांवों में लगाने की अपील किया गया जो रविवार को भेलाही नथनी दुर्गा हाई स्कूल के प्रागंण में चिकित्सा शिविर मे डॉ० सुजित कुमार के माध्यम से और उनके सहयोगी डॉ० एस.के. मिश्रा, डॉ० आशा अग्रवाल द्वारा रक्सौल क्षेत्र से भी आयें हुएं लगभग 300 मरिजो का विभिन्न प्रकार के बीमारियो का चेकअप करके मुफ्त मे दवा वितरण किया गया।
मौके पर लेडिस नर्स मार्था, सोनी यादव, पुजा चौरसिया, पीयूष कौशल, सुमन कुमार, कुन्दन कुमार, विशाल सिंह, महम्द अली, रामबाबु यादव, जुनैद आलम, अनिल कुमार, शन्नी कुमार व अन्य एसआरपी हॉस्पिटल के कर्मचारीगण एवं सैकड़ों की संख्याओं में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.