Breaking News

पूर्वी चम्पारण: उज्जवल ने एस एन एस कॉलेज परिवार को किया गौरवान्वित

सम्मानित होते उज्ज्वल
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
एस एन एस कॉलेज में शुक्रवार को स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य भोला सिंह तथा एन एस एस कार्यक्रम पदिधिकारी प्रो. नितेश कुमार ने उज्जवल को मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नितेश कुमार ने कहा कि उज्जवल एक अच्छे छात्र हैं  तथा पहले भी युवा संसद में 2019 में पूरे चंपारण का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और यह बस उनकी कठिन परिश्रम का ही फल है कि इस बार उज्जवल का चुनाव पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ था।

इसमें उज्जवल ने पूरे यूनिवर्सिटी का ही नहीं पूरे बिहार के छात्रों का प्रतिनिधित्व किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एन एस एस के कार्यकर्ता राज्य पथ दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे।बी आर ए बी यू के सभी कॉलेज से लगभग 80 छात्रों में से बस दो का चुनाव हुआ था, जिसमें से एक उज्जवल भी थे। 

चयनित होने के बाद बी आर ए बी यू का प्रतिनिधित्व करने के लिए ग्वालियर में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का हिस्सा बने पूरे बिहार में सभी विश्वविद्यालय से सिर्फ तीन लड़कों को ही गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली जाने का मौका मिलेगा। रिजल्ट आने की संभावना 5 से 15 दिसंबर के बीच है| मौके पे प्रो• मिनकेश, प्रो• ब्रजकिशोर, प्रो•रूपेश, प्रो• सुरेश नारायण, प्रो• सुधा, प्रो• मनिष आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.