Breaking News

पूर्वी चम्पारण : घोड़ासहन बीएसएफसी से गलत चालान पर अनाज ले कर चली गाडी जब्त

पूर्वी चम्पारण। 


थाना परिसर में खड़ी जप्त पिकअप 
घोड़ासहन बीएसएफसी से गलत चालान पर अनाज ले कर पीडीएस के लिए चली गाडी को जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि घोड़ासहन बीएसएफसी से बुधवार को खाद्यान्न लेकर एक  पिकअप पीडीएस जगीरहा के लिए चली थी। रास्ते मे आत्मा के जिला परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड मेन्टर पदाधिकारी रणधीर सिंह के द्वारा रोक कर कागजात की जाँच की गयी।
चालक द्वारा दिखाए गए चालक अनुज्ञपति की अवधि दो साल पूर्व समाप्त था। वही अन्य कागजात त्रुटिपूर्ण पाया गया। इसके बाद मेन्टर पदाधिकारी द्वारा अग्रेतर करवाई के लिए घोड़ासहन प्रखंड पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि पदाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में प्राथमिकी के लिए थाना को दे दिया गया है।
वहीँ पिकअप व चालक को थाना के हवाले कर दिया गया है। ईधर घोड़ासहन थानाअध्य्क्ष ने बताया कि पिकअप जब्त है तथा चालक को कब्जे में ले बीडीओ द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर अग्रेतर करवाई की जा रही है। हालांकि मामला अब बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.