मानव तस्करी एवम बाल श्रम दोनों है कानूनन अपराध, रोक लगाने में ग्रामीण करे सहयोग : प्रियवर्त
सामाजिक चेतना अभियान के तहत एसएसबी 71 वाहिनी महुअवा कैम्प के द्वारा संत कबीर दास हाई स्कूल महुअवा में मानव तस्करी एवं बाल श्रम अपराध विषयक कार्यक्रम का शुभारंभ बेतिया सांसद संजय जयसवाल व् एसएसबी के कमांडेंट प्रियवर्त के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीमा क्षेत्र के स्कूली बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम नृत्य, संगीत, नाटक भी किया गया, वही बॉर्डर क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे कई प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विषय मानव तस्करी एवम बालश्रम पर विशेष धयान दिया गया. स्थानीय लोगो से सीमा क्षेत्र में जारी मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसएसबी के द्वारा ग्रामीणों में जागरूकता लाने की बात बतायी गयी. वही एसएसबी के कमांडेंट श्री प्रियवर्त ने बताया की मानव तस्करी में ग्रामीणों को भी एसएसबी को सहयोग करने की आवश्यता है, तभी तस्करी पर पुर्ण अंकुश सम्भव है. मानव तस्करी एवम बाल श्रम दोनों कानूनन अपराध है , इसपे जागरूक हो कर रोक लगाने की आवस्यकता है तभी एक सभ्य समाज और श्रेष्ठ भारत की कलपना की जा सकती है।
वही स्थानीय सांसद संजय जायसवाल ने कहा की बालश्रम के लिए बिचौलियों द्वारा अभिभावकों को बड़े बड़े सपने दिखा कर नाबालिक बच्चो को बहलाफुसला कर बाहर ले जाकर मजदूरी करवाते यह गलत है.आज बिहार सरकार द्वारा मुफ्त में शिक्षा, किताब, एवम ड्रेस दिया जा रहा जिससे बच्चो पढ़ाई के प्रति आकर्षित हो. खासकर अभिभावको को जागरूक रहने की आवश्यकता है, उन्होंने एसएसबी द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में चलाये जा रहे कार्यक्रम की सराहना भी की उन्होंने कहाँ की इनकी भूमिका प्रशसनीय !
मौके पर एसएसबी के उप सेनानायक विजय इसरार, महुअवा कैम्प के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमान्डर अमरेंद्र कुमार,स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं एसएसबी के जवान उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.