यूरिया खाद से नकली डीएपी बनाने वाला एक कारोबारी गिरफ्तार
8 बोरा नकली खाद एवम मोटरसाइकिल सहित एपीएफ ने किया गिरफ्तार ।
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी (बिहार)
घोड़ासहन(पूर्वीचंपारण): विशेष सूचना के आधार पर नेपाल एपीएफ की टीम के द्वारा 8 बोरा नकली खाद व दो मोटरसाइकिल के साथ एक जालसाज को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पड़ोस के ही भगवानपुर गांव निवासी उमाशंकर शाह(40) के रूप में की गयी है। सीमावर्ती नेपाल सिमरौनगढ़ एपीएफ के इस्पेक्टर सह प्रभारी कबीर मल ने बताया की उक्त व्यक्ति किसानों को ठगने के लिए यूरिया खाद में रंग व अन्य केमिकल मिलाकर नकली डीएपी खाद तैयार कर रहा था.
जिसे विशेष सूचना के अधार पर मंगलवार की शाम को मौके से गिरफ़्तार कर लिया गया. इंस्पेक्टर श्री मल ने बताया की पकड़े गए व्यक्ति पर जालसाजी एवम ठगी के तहत मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है.वही एक अन्य मामले में नेपाल एपीएफ की टीम ने नेपाल भारत सीमा के घोड़ासहन-सिमरौनगढ़ बॉर्डर के सपही स्थान के समीप से तस्करी के 90 बोतल नेपाली शराब व् 50 किलोग्राम खैनी सहित एक इंडियन नंबर की सुपर स्प्लेंडर गाड़ी को पकड़ा है।
हलाकि इस मामले में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नही हो पायी है.वही छापेमारी टीम में मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर हिमालाल कुमार, हवलदार सनोज यादव, राजकुमार कार्की, दीपेन्द्र अधिकारी, सहित अन्य जवान शामिल थे! दोनों ही मामले की पुस्टि एपीएफ के इंस्पेक्टर सह उप निरिक्षक कबीर मल ने की ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.