पूर्वी चम्पारण : ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना चौक के समीप ट्रक व बाइक की भंयकर टक्कर में रामगढ़वा बाजार के निवासी एक 20 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी ।
ग्रामीणों के अनुसार घटना शनिवार की ठीक 12 बजे की है। मृत युवक की पहचान रामगढ़वा बाजार स्थित कुम्हार पट्टी निवासी सुकदेव पंडित का तृतीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है।
जबकि घटना में संलिप्त ट्रक बीआर06जी 7399 को जब्त कर लिया है । वही घटना की खबर सुनते ही मृत युवक के घर पर लोग एकत्रित हो गये। जानकारी के अनुसार मृत युवक रामगढ़वा चौक पर पकौड़ी भूंजा का दुकान उनके पिता करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.