Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा प्रखंड के सभी सीआरसी पर दो दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड के सभी संकुल संसाधन केन्द्रो पर प्रत्येक महिनों में दो दिनों का आवर्ती प्रशिक्षण शनिवार को  संकुल समन्वयक द्बारा समपन्न किया गया। वही रामगढ़वा बीआरसी के अंतर्गत आर्दश बुनियादी सिसवनियां विधालय में स्थित संकुल संसाधन केन्द्रो पर शनिवार को संकुल समन्वयक श्री नन्दू कुमार की अध्यक्षता एवं संचालक डॉ० संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन समपन्न किया गया।

वही नन्दू कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक माह में दो दिनों मेरे अन्दर का अवस्थित विधालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गुरू गोष्ठी आवर्ती का प्रशिक्षण दिया जाता हैं ताकि अपने-अपने विधालयों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता के बारे में बताया जायें। उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया गया हैं कि शिक्षण विधि,आयत परिणाम एवं क्षेत्रफल इत्यादि विस्तृत बाते बतायी गई हैं।

वही रामगढ़वा, आमोदेई, प्रसौना मदन, इत्यादि स्थित संकुलों में दो दिवसीय आवर्तीय प्रशिक्षण समपन्न की गई। मौके पर संकुल समन्वयक कमलेश कुमार, अशोक कु० मिश्रा, अकील अहमद, फणीन्द्र महतो, मुकेश कुमार, अरविन्द कु० सिंह, आदित्य सुमन, शशि कुमारी, सीता देवी, नन्दनी शर्मा, सुजाता कुमारी, संचीता कुमारी, ओमप्रकाश राम, श्री देवी राम, मदन कु० राम, अर्पण कुमार इत्यादि संकुल समन्वयक एवं शिक्षक और  शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.