Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सीओं के नेतृत्व में सकरार पंचायत के पररियां गांव पोखर को किया अतिक्रमणमुक्त

रामगढ़वा बाजार में भी अतिक्रमणकारियों को दिया 48 घंटा  का मौहलत


एम० कुमार, रामगढ़वा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रामगढ़वा प्रखंड के सभी पंचायतों में लगे अतिक्रमण को लेकर रामगढ़वा अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आम दिनों में सरकारी सड़क और काला अतिक्रमण बढ़ने के कारण रोड अतिक्रमण होता जा रहा हैं और आयें दिन दुघर्टना होती जा रही हैं। इसी कारण आम जनताओं को काफी परेशानियां होने के कारण सकरार पंचायत के पररियां पोखर और सकरार पोखर दोनों को अस्थायी रूप से अतिक्रमण को हटाया गया हैं।

उन्होंने यह भी बताया की प्रखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यालय, अंचल कार्यालय ,थाना कार्यालय एवं सरकारी स्कूल और प्राईवेट स्कूल स्थित मुख्य द्बार रामगढ़वा पंचायत के रामगढ़वा बाजार में स्थित चौक-चौराहे सरकारी सड़को पर अतिक्रमणकारियों ने अपना डेरा जामा रखा हैं जिसके कारण यातायात में आम जनताओं को काफी परेशानियों को लेकर इसकी काफी शिकायत मिलने का कारण अहम कठम उठाते हुए अतिक्रमण विषयों पर चार पहियां वाहन से इसकी सूचना प्रचार कर अतिक्रमणों को हटाने का 48 घंटे का मौहलत दिया गया हैं।

अगर निर्धारित समय पर अतिक्रमण नही हटायी गई तो उनलोगों पर कानूनी कार्रवाही कर अतिक्रमण रविवार या सोमवार को हटाने की प्रक्रिया जारी होगा। मौके पर सकरार पंचायत के मुखिया जैल सिंह,अंचल सीआई सुनिल कुमार, जमीन अमीन भरत भूषण कुमार सहित वाडं सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.