Breaking News

पूर्वी चम्पारण : हाई स्कूल में एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जिला परिषद एवं एसएसबी इस्पेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

भेलाही हाई स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद।
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय के परिसर में जुवेनाइल एंड सेन्टर द्बारा हषोल्लास के साथ मानव तस्करी को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। रक्सौल क्षेत्र सं० 01 से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार गुप्ता,47 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के इस्पेक्टर चन्द्रसेन कुमार, भेलाही सरपंच पति मदन प्रसाद एवं उपस्थित मंच के गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इह कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रयास संस्था की आरती कुमारी के नेतृत्व में की गई हैं।

कार्यक्रम के उद्देश्य मानव व्यापार,बाल मजदूरी,बाल विवाह, नशा मुक्ति,रोकथाम हेतु विधालय के छात्र-छात्राओं के समक्ष और यह टेंशन प्रोगाम को लेकर चर्चित विषयों पर आयोजन किया गया। वही इन्द्रासन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि

हमारे समय में छात्र-छात्राओं को ऐसे विरासत अपराध से बचाने के लिए हमारे कल के भविष्य बच्चों का बचाव हेतु जागरूकता और हमारे समाज की सभी युवा पीढ़ी एवं  अधिकारी से पदाधिकारियों तक  साथ होकर मानव व्यापार को रोकने में भरपूर मदद किया जायेगा ताकि इस विषयों पर नियंत्रण किया जा सके।

वही 47 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के इस्पेक्टर चंद्रसेन कुमार ने बताया कि मानव व्यापार बाल मजदूरी रोकथाम में बच्चें और समाज व्यापार पर नियंत्रण किया जायेगा और प्रयास संस्था के कार्यशाला का आयोजन के कार्यकर्ताओं को बहत-बहुत धन्यवाद किया। इस खबर की जानकारी जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने दिया। मौके पर नथुनी हाई स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षाकाएं सहित छात्र-छात्रा,जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.