Breaking News

पूर्वी चम्पारण : पुलिस ने रामगढ़वा मलाही टोला से बाइक चोर गिरोह के दो व्यक्तयों को किया गिरफ्तार

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बाइक की चोरी का सिलसिला जारी को लेकर एक सप्ताह से बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने से रामगढ़वा पुलिस सकते में आ गयी थी। जिसका पर्दाफाश करते हुए रामगढ़वा थाना को बाइक चोर गिरोह की बड़ी सफलता मिली है जिसमे एक बाइक सहित दो बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि एक सप्ताह पहले मुरला गांव के निवासी पप्पू सिंह का बाइक उनके घर स्थित बरामदे से गायब की गई थी जिससे पप्पू सिंह द्वारा आवेदन दी गई थी जिसको लेकर गस्ती के दौरान रामगढ़वा मलाही टोला के निवासी स्व० गनु सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी का नाम आवेदन था। 

जिसको लेकर उसकी तलाश की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि रविवार को गुड्डू सहनी के घर छापेमारी के तहत बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। बाइक चोर गिरोह से  पूछ-ताछ में बताया कि एक और आमवा गाँव से बाइक गाड़ी न० बीआर 05ओआई 1266 नम्बर की बाइक को बरामद किया गया है और इस गिरोह में मलाही टोला निवासी टीमल सहनी के पुत्र अंकित सहनी की भी संलिप्ता को बताया था जिसके बाद अंकित सहनी को भी आज गिरफ्तार किया गया जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कांड संख्या 264/19 के तहत गुड्डू सहनी को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं और दुसरा बाइक चोर गिरोह अंकित सहनी को कल जेल भेज दिया जाऐगा। मौके पर थाना एस.आई अशोक कुमार सिंह व सैप जावन पुलिस मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.