Breaking News

घोड़ासहन के दो मजदूरों की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत

घटना की खबर मिलते ही पूरे गाँव मे पसरा सन्नाटा ।।

रोते-बिलखते परिजन
राहुल कुमार, घोड़ासहन मोतिहारी।
अपने घर से रोजी रोटी के तलाश में हैदराबाद गए दो मजदूरों की सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात्री दर्दनाक मौत हो गयी, स्थानीय लोगो के अनुसार उक्त दोनों युवक छठ के बाद अपने जीवन यापन के तलाश में हैदराबाद मजदूरी करने गया था, जहां सोमवार की रात्री सड़क पार करने के क्रम में मालवाहक वाहन के चपेट में आ गया, जिससे उक्त दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना आज सुबह परिजनों में मिलते ही घर में कोहराम मच गया, उक्त दोनों युवक घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी भगलु कुशवाहा व नवल राय है. जो दोनों एक ही मुहल्ला के पड़ोसी है.जहा भगलु राय के तीन पुत्र एवम तीन पुत्री है वही नवल राय के दो पुत्र एक पुत्री है.दोनों मृतक घर का इकलौता कमाऊ युवक था.

जिससे घर का भरण पोषण होता था.वही इस घटना के बाद परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है.अब परिजनों के समक्ष आगे की जीवनयापन की समस्या उत्पन हो चुकी है.वही स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनो मृतक का शव बुधवार शाम तक घर पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.