घोड़ासहन: नशामुक्ति दिवस के अवसर पर निकली गयी प्रभात फेरी
राहुल कुमार, घोड़ासहन(पूर्वी चंपारण): मंगलवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय जमुनिया में सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा हाथो में तख्ती लेकर प्रभात फेरी निकाला गया. जिसमें शराब से होने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित स्लोगन लिखा हुआ था. उक्त प्रभात फेरी जमुनिया बाजार से निकलकर छितरौली, पीठवा होते हुए पुनः स्कूल में आकर सम्मपन हुई।
इस दरम्यान प्रखण्ड केआरपी सह शिक्षिका अनिता देवी ने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को नशा से मुक्ति दिलाना, नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से आसपास के लोगों को जागरूक करना,सहित नशा से होने वाले बीमारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया.
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से राजकीय मध्य विद्यालय जमुनिया के प्रधनाध्यपक मुकेश कुमार,शिक्षक खुर्शीद आलम,अर्जुन कुमार,अनीता देवी सहित अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.