Breaking News

सारण : गड़खा बाजार से तीसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण

सारण (गड़खा)


-
गड़खा बाजार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रशासन का अभियान जारी रहा। मंगलवार को चिरांद रोड में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटा दिया गया। कई दुकानों को भी तोड़ा गया।
अंचल प्रशासन द्वारा बाजार से कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सीओ मो इस्माइल व थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पिछले तीन दिनों से बाजार से कब्जा हटाने में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.